फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के एटा की गोशाला का हाल: चारा न पानी, भूख और प्यास से तड़पकर पांच गोवंशों ने दम तोड़ा

Mon, 24 Apr 2023 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा की वृहद गोशाला भदुआ में  230 गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। चारा-पानी ठीक से न मिलने से गोवंश काफी कमजोर हो गए हैं। यहां तीन दिन में पांच गोवंशों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
गौशाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गोवंशों की स्थित गोशालाओं में दिनों दिन खराब होती जा रही है। उनको चारा-पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसकी वजह से गोवंश दम तोड़ रहे हैं। इसी तरह के हालात वृहद गोशाला भदुआ में बने हुए हैं। यहां तीन दिन में भूख-प्यास से पांच गोवंशों ने दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर शासन तक शिकायतें पहुंचाई गईं। मृत गोवंशों के वीडियो वायरल किए गए। इस पर रविवार को पुलिस व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर गोवंशों को गड्ढा खुदवाकर गड़वाया।

विज्ञापन


वृहद गोशाला भदुआ का संचालन पिछले वर्ष 2022 में ही किया गया है। यहां पर वर्तमान में 230 गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। चारा-पानी ठीक से न मिलने से गोवंश काफी कमजोर हो गए हैं। यहां तीन दिन में पांच गोवंशों की मौत हो चुकी है। इनमें से रविवार की सुबह तीन गोवंशों ने दम तोड़ा है। जबकि शुक्रवार रात दो गोवंशों की मौत हुई थी। तीन मृत गोवंश गोशाला में पड़े हुए थे। इन्हें वहां से हटवाने दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा। किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शासन स्तर के अधिकारियों तक पहुंचा दिया। 
 

गोवंशों के चारा पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी बीडीओ, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और प्रधानों को सौंपी गई है। यहां पर अव्यवस्थाएं हावी होने के चलते गोवंश दम तोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्विट होने के बाद संबंधित विभागीय व अन्य अधिकारी रविवार को जागे। गोशाला में मृत पड़े तीन गोवंशों को जेसीबी से गड्ढा खोद कर दबाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को भांप कर गोवंशों को दबाने में सहयोग किया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अपने अधिकारियों के साथ ही संबंधित विभागों को बताया गया। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोवंशों को जेसीबी मुहैया कराकर दबाया गया।

सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वृहद गोशाला में रविवार को तीन और शुक्रवार की रात दो गोवंशों की मौत हुई है। सूचना मिलने पर गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया गया। यहां पर चारा पानी की व्यवस्थाएं अच्छी नहीं पाई गईं। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। 

ये भी पढ़ें - बंबा के पानी में डूबे अरमान: आंखों में आंसू... तबाही का मंजर,  100 बीघा फसल जलमग्न

केयर टेकर को पीटा गया

सीवीओ ने बताया कि गोशाला में 4 केयर टेकर हैं। इनमें से एक को ग्रामीणों ने पूर्व में पीट दिया था। इसकी वजह से केयर टेकरों में दहशत है। वह ठीक से काम भी नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस व अधिकारियों से नहीं की थी। निरीक्षण के दौरान केयरटेकरों ने पिटाई करने की बात बताई है।
विज्ञापन

निराश्रित गोवंशों से मुक्त होने का दावा झूठा-विहिप

विश्व हिंदू परिषद विभागध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि जिले के अधिकारी प्रदेश सरकार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं। मैंने एक अखबार के माध्यम से जाना था कि पांच ब्लॉक अलीगंज, सकीट, अबागढ, जलेसर, निधौली कलां निराश्रित गोवंशों से मुक्त होने का दावा किया गया है। लेकिन विश्व हिंदू परिषद की टीम ने शनिवार को सकीट क्षेत्र का भ्रमण किया तो निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते पाए गए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधीनस्थों द्वारा फर्जी रिपोर्ट करके प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें