फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सपा मुखिया पर तंज, भटकाने को कभी जिन्ना तो कभी पाक की बात कर रहे अखिलेश

Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आए सुधांशु त्रिवेदी विपक्ष पर हमलावर हुए, उन्होंने जिन्ना और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए सपा पर करारे प्रहार किए।
विज्ञापन
आगरा में आए सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए कभी जिन्ना तो कभी पाकिस्तान की बात करते हैं। उनके पास विकास की बात करने को कुछ नहीं है।

विज्ञापन

शिल्पग्राम के ताज रिसोर्ट स्थित ब्रज क्षेत्र के मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि पाकिस्तान भारत का असली शत्रु नहीं है। अखिलेश यादव जिन्ना से बात शुरू करते हैं और पाकिस्तान पर आ जाते हैं। यह राजनीतिक विषय नहीं है। इस तरह की बातें वह केवल जनता का ध्यान विकास से भटकाने के लिए कर रहे हैं।
पार्टी में कोई अंसतोष नहीं 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव लड़ने की घोषणा की तब जाकर बबुआ (अखिलेश) को भी चुनाव लड़ना पड़ा। वह अपने घर (करहल) पहुंच गए चुनाव लड़ने, जबकि योगी आदित्यानाथ की विधानसभा गोरखपुर के समीकरण देखिए, हमारे उप मुख्यमंत्री सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां के समीकरण देख लीजिए। प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र में उनकी बिरादरी के कितने वोट हैं, यह भी सब जानते हैं। पार्टी में टिकट वितरण को लेकर असंतोष के सवाल पर बोले कि हमारी पार्टी में दायित्व बदलने की परंपरा रही है। इसमें कोई असंतोष नहीं है। यह पार्टी की सामान्य प्रक्रिया है। इससे कोई अंतर नहीं पड़ रहा है। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवल तिवारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें