फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से तंग आकर ड्राइवर ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकलह से तंग आकर ड्राइवर ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन

- दिल्ली में 20 साल से रह रहा था, कुछ दिन पूर्व आगरा आ गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। बीस वर्षों से दिल्ली में रहते हुए ड्राइविंग कर रहे व्यक्ति ने घर की कलह से तंग आकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
थाना क्षेत्र के लाइनपार अंतर्गत गांव नगला रामकिशन निवासी विश्वनाथ (53) पिछले 20 वर्ष पूर्व दिल्ली में ड्राइविंग करता था। वह पारिवारिक कलह के चलते कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आगरा में अपनी बहन के यहां रहने आ गया था। मंगलवार को वह बहन के यहां से बिना बताए टूंडला आ गया था। शाम के समय गांव में घूमते हुए ग्रामीणों ने उसे देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शाम को ही उसे गांव के समीप मरघटी में बैठे देखा था। बुधवार को उसका शव मरघटी के पास ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे गृह कलह बताई जा रही है। परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें