04एमएनपी-04-मृतक गोली मारकर आत्महत्या करने वाला अनुज का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मोहल्ला वंशीगोहरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने अपने होमगार्ड पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय युवक छत पर बने कमरे में था। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर वंशीगोहरा निवासी होमगार्ड लेखराज सिंह यादव यूपी 112 पर किशनी थाना क्षेत्र में तैनात हैं। उनका 19 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार जो कि बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसने बृहस्पतिवार की सुबह छत पर बने कमरे में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन छत पर बने कमरे की ओर दौड़े। कमरे में जाकर देखा तो अनुज का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। अनुज को परिजन जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बीएससी के छात्र अनुज यादव ने खुदकुशी क्यों की परिजन कुछ जानकारी नहीं दे सके। होमगार्ड पिता का कहना है कि तो बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया कुछ समझ नहीं आ रहा जबकि घर में सब कुछ सामान्य है।