भोगांव। दिल्ली से घर लौटे युवक ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि युवक की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार निवासी नंदलाल का 28 वर्षीय पुत्र सीटू लोधी दिल्ली में हाइड्रा मशीन का चालक था। लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को वह घर लौटा था। रविवार सुबह जागने के बाद वह सीधा खेत पर चला गया और यहां उसने एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
युवक के घर पर न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव खेत स्थित एक पेड़ पर शव लटका मिला। आनन-फानन में शव फंदे उतारने के बाद परिजन घर ले आए और पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।