फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शिवपुरा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव शिवपुरा में सोमवार की सुबह एक युवती का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा निवासी 18 वर्षीय पुष्पा के माता-पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। वह चाचा अशोक व अन्य परिजनों के साथ घर में रह रही थी। रविवार की देर रात उसने घर में रखे छप्पर के बांस में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो शव को लटका देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के चाचा की ओर से खुदकुशी किए जाने की तहरीर दी गई है। हालांकि इसमें आत्महत्या की किसी वजह का खुलासा नहीं किया। उधर थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें