फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद के लिए प्रशासन और समाज सेवी आए आगे

विज्ञापन
3ृएमएनपी-14-दिव्यांगों को राशन वितरित करते सक्षम के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में किसी को कोई दिक्कत न हो इसके लिए समाजसेवियों ने मदद के हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने लेखपालों के साथ पहुंचकर लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाई। सनी चांदना ने पंजाबी कॉलोनी में गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। कचहरी रोड पर आपकी रसोई से भी लोगों को भोजन वितरित किया गया।
सक्षम ने दिव्यांगों को पहुंचाया राशन
सक्षम संस्था के सहयोग से जिलाध्यक्ष डॉ. एके जौहरी व जिला अनुसंधान प्रमुख गौरव गुप्ता ने दिव्यांगों के घरों में पहुंचकर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। पदाधिकारियों ने आसरा आवास कॉलोनी, लालपुर व अन्य स्थानों पर रहने वाले दिव्यांगों को खाद्यान्न प्रदान किया। एनके बंसल, कुमोद श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, विनोद तिवारी, सुधीर शर्मा, ब्रजेश भदौरिया, विमल यादव रहे। सदर विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव ने नगला कीरत में पहुंचकर यहां रह रहे गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

थोक विक्रेता घरों में पहुंचा रहे सामान
लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने थोक विक्रेताओं को घरों पर ही राशन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों को राहत मिली है। सोमवार को बड़ी संख्या में थोक विक्रेताओं ने लोगों के घरों तक सामान पहुंचाया।
विज्ञापन

फल और सब्जी की वसूली जा रही मनमानी कीमत
लॉकडाउन के बीच फल और सब्जियों की मनमानी कीमत वसूली जा रही है। मजबूरी में लोगों को बढ़े हुए दामों पर ही खरीदारी करनी पड़ रही है। मोहल्लों में पहुंचने वाले लोग अंगूर 80 रुपये, संतरा 50 रुपये टमाटर 35 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें