फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए ऐसे शब्द...गुस्से से लाल हुए लोग, प्रतिमा के सामने गाइड की रगड़वाई नाक

Wed, 26 Feb 2025 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ताज का दीदार करने आए महाराष्ट्र के पर्यटकों के सामने गाइड अपने शब्दों को लेकर बुरी तरह फंस गया। इस दल के लोगों ने  छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने गाइड से नाक रगड़वाई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

 
विज्ञापन
प्रतिमा के सामने गाइड की रगड़वाई नाक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से आगरा भ्रमण पर आए पर्यटकों के दल को गाइड की छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए कही गई बात इतनी नागवार गुजरी कि किले के सामने लगी प्रतिमा पर ली जाकर गाइड की नाक रगड़वाई। यह घटना 20 फरवरी की है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मंगलवार को वायरल हुई। 7 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी की जयंती के बाद महाराष्ट्र से आये पर्यटक आगरा किला घूम रहे थे। गाइड ने इतिहास बताते हुए औरंगजेब की शान में कई बातें की और छत्रपति शिवाजी महाराज को आगरा किला में बंधक बताया। कुछ टिप्पणी भी कर दिन, जो पर्यटकों को आपत्तिजनक लगीं। इस पर पर्यटक नाराज हो गए। आगरा किले से बाहर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर लाकर गाइड से माफी मंगवाई। इस गाइड की पहचान नही हो पाई है कि वह लाइसेंसधारी है या नही। इस बारे में एएसआई को कोई लिखित शिकायत भी नही दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें