मथुरा की छाता कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर निकट कस्बा चौकी एनएच -19 से सुबह के कैंटर को पकड़ा। इस कैंटर में मेडिकल ऑक्सीजन यूनिट का बॉक्स रखा हुआ था। जब इसे खोलकर देखा गया तो इसके अंदर से 210 पेटियां लगभग 15 लाख की शराब बरामद की गई, जो तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।