राज्यमंत्री के बेटे की टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद
अभी सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान का मामला थमा नहीं हैं। अब राज्यमंत्री के बेटे की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया। राज्य मंत्री के परिवार के कुछ सदस्य अपने खंदौली स्थित गांव में रहते हैं, जबकि कुछ लोग आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित आवास में रहते हैं।
ये भी पढ़ें - Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें, काउंटर और फ्रिज के बीच फंसे थे तीन लोग...ऐसे बची जान
वायरल हुई पोस्ट
मंत्री के पुत्र चंद्रमोहन के नाम पर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें ब्राह्मण समाज की लड़की के बारे में टिप्पणी की गई है। इसके बाद से इस पोस्ट पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन में यह वायरल होने लगी तो मंत्री के पुत्र ने सफाई दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि फिर भी किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। इस संबंध में राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि यह हमारे परिवार के खिलाफ षड्यंत्र है।
ये भी पढ़ें - UP: जानें क्या है ATMS सिस्टम, जिसे हाईवे पर किया जा रहा लागू, कैसे करेगा काम...कम हों जाएंगे रोड एक्सीडेंट