फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोलर पंप पर मिलेगा अनुदान, 15 दिसंबर तक करें बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत सोलर पंप पर अनुदान मिल रहा है। उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि सोलर पंपों की बुकिंग के लिए विभागीय पोर्टल 26 नवंबर से 15 दिसंबरतक खुला रहेगा। जनपद के लिए विभिन्न क्षमताओं के कुल 285 सोलर पंप आवंटित किए गए हैं। किसान विभागीय वेबसाइट पर जाकर अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2 एचपी, 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमताओं के पंपों पर केंद्र और राज्य सरकार आकर्षक अनुदान दे रही है। बुकिंग के समय 5,000 रुपये टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर चयन ई-लाटरी के माध्यम से होगा। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद निर्धारित अवधि में शेष कृषक अंश जमा न करने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा और टोकन मनी जब्त हो जाएगी।
सत्यापन के दौरान निर्धारित बोरिंग न मिलने पर भी आवेदन निरस्त होगा। डीजल पंप चलाने वाले किसान इन्हें सोलर पंप में परिवर्तित कर सकते हैं। कृषक अंश बैंक ऋण से जमा करने पर एआईएफ योजना के तहत कुल 6 प्रतिशत ब्याज छूट का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें