इसी रास्ते से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आगरा किले में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस भी थी। फिर भी कार सवार को नहीं पकड़ पाई।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ऑडी कार की छत पर बैठकर युवक ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख राहगीर हैरान रह गए। युवक द्वारा किए गए स्टंट का वीडियो राहगीरों ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। युवक कार के ऊपर बैठकर रील बना रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रविवार को ऑडी की छत पर बैठे दो युवकों के स्टंट करने का मामला सामने आया। बताया गया कि दिल्ली नंबर की कार फतेहाबाद मार्ग पर अमर होटल के पास से निकल रही थी। युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी रास्ते से रविवार शाम को 9 बजे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आगरा किले में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उसी समय तकरीबन 9 बजकर 15 मिनट पर युवक ने उसी रास्ते पर कार के ऊपर बैठक रील बनाई।
मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस भी थी। फिर भी कार सवार को नहीं पकड़ पाई। इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि कार कहां से होकर निकली है।