फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग: पार्ट्स के लिए ऑन डिमांड चोरी करते थे बाइकें, मैकेनिक से मिलता था ऑर्डर

Mon, 20 Feb 2023 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बाइक के पार्ट्स का ऑर्डर जिस हिसाब से मिलता था, उसी प्रकार की ये गैंग बाइक चोरी करता था। पुलिस इस गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चोरी की बाइक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने रविवार को सुल्तानगंज पुलिया के पास बाइक चुराने वाले दो दोस्तों और चुराने का ऑर्डर देने वाले बाइक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। दोनों दोस्त पांच मिनट में बाइक चुराने में माहिर हैं और ऑन डिमांड वारदात करते थे। इनसे एक एक्टिवा, 8 बाइक, 4 बाइकों के पार्ट्स, पेट्रोल की एक टंकी, हेडलाइट, पेचकस, मास्टर चाबी व 585 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पार्ट्स खरीदने वाले एक और शख्स का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को शास्त्रीपुरम निवासी विजय कुमार ने अब्बुलाला दरगाह के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार रात सुल्तानगंज पुलिया के पास ताजगंज के तुलसी नगर नीतीबाग निवासी सनी राठौर और अनिल राठौर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर पेचकस और मास्टर चाबी मिली। चाबी के बारे में पूछने पर बाइक मैकेनिक का पता चला।

बाइक मैकेनिक देता था ऑर्डर

पुलिस टीम ने चोरों के बताने पर बाइक के पार्ट्स का ऑर्डर देने वाले ताजगंज के अमिता नगर निवासी बाइक मैकेनिक अशोक को बमरौली कटरा से गिरफ्तार किया। सनी राठौर और अनिल ने पुलिस को बताया कि अशोक बाइक रिपेयरिंग करता है। वह ग्राहकों को कंपनी का सेकंड हैंड पार्ट्स बताकर सस्ते में बेच देता है। जिस भी कंपनी की बाइक का सामान चाहिए होता तो वह बाइक चुराने का ऑर्डर देता था। इसके बाद वे दोनों दोस्त पेचकस से लॉक ढीला कर मास्टर चाबी से बाइक ऑन कर पांच मिनट में चुरा लेते थे। अशोक बाइक के पार्ट्स अलग कर ग्राहकाें और बचे सामान को छिपीटोला निवासी सोनू को बेच देता है। रुपयों को हम तीनों आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: थाने में मुंशी हड़का रहा था, तभी युवक ने ADG कार्याल में घुमाया फोन, सच्चाई जान छूटे पुलिस के पसीने
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें