फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूजल सप्ताह में छात्र-छात्राओं को दी जाएगी जल संरक्षण की जानकारी

Wed, 17 Jul 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल सप्ताह में छात्र-छात्राओं को दी जाएगी जल संरक्षण की जानकारी
विज्ञापन

- स्कूलों में प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, डीआईओएस ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान स्कूलों में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 16 जुलाई से शुरू हुए भूजल सप्ताह के तहत स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भूजल के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर 18 जुलाई को जिले के सभी कॉलेजों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को भूजल संसाधनों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं 19 जुलाई को जल संरक्षण एवं प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। 20 जुलाई को जिले के सभी कॉलेजों में भूजल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का विषय, जल संरक्षण का करो प्रयास, जल ही है जीवन का आस, रखा गया है। 22 जुलाई को जल संचयन और रुफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार भूजल सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें