फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धनमऊ में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 06 Oct 2023 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनमऊ में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में मृत किया घोषित, शव को ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव धनमऊ निवासी एक महिला का शव शुक्रवार की शाम फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद परिजन फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजन शव को लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव धनमऊ निवासी विपिन कुमार की पत्नी तनू (22) का शव शुक्रवार की शाम घर के एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। शव को फंदे से उतारने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में अन्य परिजन भी आ गए। चीख पुकार के बीच परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव को वहां से चले गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मीमो भेज कर पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें