फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली से पहले आगरा विवि में परेशान घूम रहे छात्र, अंकपत्र में नाम गलत, एमडब्ल्यू भी नहीं हुआ ठीक

Sun, 23 Oct 2022 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

त्योहार पर भी दूरदराज के छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। प्रार्थनापत्र देने पर भी छात्रों की परेशानी का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को भी हेल्प डेस्क पर छात्रों की भीड़ रही। इनमें अंकपत्र में नाम की स्पेलिंग गलत थी, तो किसी में एमडब्ल्यू (मार्क्स वेटिंग ) दर्ज था। ऑनलाइन आवेदन के बाद भी समाधान नहीं होने पर दूरदराज से आने वाले छात्रों को त्योहार पर विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार को हेल्प डेस्क और अधिकारियों के पास 180 से अधिक शिकायतें आईं। इसमें नाम की स्पेलिंग गलत होना, डिग्री न पहुंचना, एमडब्ल्यू, नामांकन संख्या न मिलना समेत अन्य परेशानी रही। इनमें से 48 से अधिक छात्र दूसरे जिलों से आए थे। फिरोजाबाद के सुनील बघेल ने बताया कि उनकी बहन की नामांकन संख्या अंकपत्र पर नहीं लिखी है। दो बार बहन यहां आ चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। 

ये बोले परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एमडब्ल्यू की वजह निजी कॉलेजों के प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को ऑनलाइन सत्यापित नहीं करना है। बाकी के समाधान के लिए प्रार्थनापत्र एकत्रित कर संबंधित पटल पर भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  Diwali 2022: आगरा में बिकेंगे सिर्फ हरित पटाखे, रात 10 बजे तक होगी आतिशबाजी, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

दिवाली बाद फिर वितरण शिविर

विश्वविद्यालय के पास 2015 सत्र के बाद की 30 हजार से अधिक डिग्री और अंकपत्र बनकर रखे हैं। ये 83 कॉलेजों की हैं। कॉलेजों के प्रतिनिधि लेने नहीं आए हैं। ऐसे में दिवाली बाद इनके वितरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 15 महीने में चार बार शिविर लगे, फिर भी 30 हजार डिग्री और अंकपत्र बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें