यही स्कूल बस हुई हादसे की शिकार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में शनिवार को छात्रों से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। इनमें तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चलते हुआ।
बताया जा रहा है कि डीएस स्कूल की बस 10वीं क्लास के बच्चों को लेकर परीक्षा दिलाने जा रही थी। बस के आगे एक वाहन जा रहा था। स्कूल बस चालक ने उसे ओवरटेक करने का कोशिश की। चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया।
बस नियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीर और आसपास के लोगों ने बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाला। स्कूल बस में करीब 30 बच्चे सवार थे।
हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।