फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने न खुले पोल इसलिए सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को रटाए गए ये नाम

Thu, 26 Oct 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बेसिक विद्यालय कछपुरा - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
आगरा में बेसिक विद्यालय कछपुरा के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम रटाया गया। साथ ही देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का नाम भी याद कराया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद में कई बार नाम पूछा गया, जिससे विद्यार्थियों को सारे नाम ठीक से याद हो जाएं। गुरुवार को मुख्यमंत्री विद्यालय जाएंगे और विद्यार्थियों से बात करेंगे। 

बता दें कि स्कूल बाहर बुधवार को मेला सा लगा रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। प्रधानाध्यापक चंद्रपाल गौतम विद्यालय की रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य में लगे रहे। उन्होंने बताया कि चार दिनों से रात-दिन तैयारी में लगे हैं। 
विज्ञापन

छात्र - फोटो : रामेश्वर दास
इन्हीं तैयारियों की वजह से बुधवार को छुट्टी के समय विद्यार्थियों को मिड-डे मील दिया गया। हालांकि सुबह दूध उपलब्ध करा दिया गया था। विद्यालय परिसर में रंगाई-पुताई का काम चलने से पड़ोस के घर में खाना पका। विद्यालय में किचन नहीं है, आंगन में ही खाना पकता है। 

बेसिक विद्यालय कछपुरा में 73 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को 55 उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक के अलावा दो शिक्षामित्र तैनात हैं। विद्यार्थियों को किताबें, स्कूल बैग, यूनिफार्म और जूते बंट चुके हैं। 

18 विद्यार्थियों को जूते नहीं मिले हैं, उनके साइज के जूते मंगाए गए हैं। 10 से 15 दिन पूर्व वर्ल्ड विजन संस्था की ओर से फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। दो कमरे में ही कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी बैठते हैं। 
विज्ञापन

स्कूल को मरम्मत के लिए नहीं मिला बजट

बेसिक विद्यालय कछपुरा - फोटो : रामेश्वर दास
विद्यालय विकास अनुदान मद में स्कूल की मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए 10 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं। इस वर्ष अभी तक धनराशि नहीं आई है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते प्रधानाध्यापक ने अपनी जेब से 33 हजार रुपये विद्यालय में लगाए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह ने रुपये विभाग से दिलाने का आश्वासन दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें