फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 घंटे ताजनगरी में रहेंगे सीएम योगी, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Thu, 26 Oct 2017 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को को आगरा में आ रहे हैं। वे यहां करीब 69 करोड़ रुपये की योजना का लोकार्पण करेंगे। ताजमहल पश्चिमी गेट पर मुख्यमंत्री झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। इसके बाद वे ताजमहल के पार्श्व में स्थित कछपुरा और नगला पैमा गांव जाएंगे।
विज्ञापन


वे ताजमहल का दीदार करने के साथ और कलाकृति ऑडिटोरियम में ‘मुहब्बत द ताज’ शो देख सकते हैं। कछपुरा में परिषदीय विद्यालय के छात्रों से रूबरू होंगे। प्रो पूअर टूरिज्म योजना का शिलान्यास करेंगे। नगला पैमा में मुख्यमंत्री यमुना नदी पर प्रस्तावित रबर चैक डैम योजना के स्थल का निरीक्षण करेंगे। 

संभावना जताई जा रही है कि योगी आदित्यनाथ रबर चैक डैम के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। जीआईसी में मैदान में किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरित करेंगे, यहां सभा का आयोजन होगा। कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण करेंगे और यहां टूरिज्म गिल्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन

हेलीकाप्‍टर - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन से प्राप्त कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह करीब 7.50 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे और शाम को 4.20 बजे लखनऊ प्रस्थान करेंगे। आगरा में विभिन्न स्थलों तक जानों के लिए सीएम हैलीकाप्टर का प्रयोग करेंगे।  
विज्ञापन

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

- सुबह 07.50 बजे: खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन और स्वागत होगा।
- सुबह 08.05 बजे: नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण।
- सुबह 08.30 बजे: कछपुरा गांव में प्रो पुअर प्रोजेक्ट का शिलान्यास।
- सुबह 09.10 बजे: ताज पश्चिमी गेट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगे।
- सुबह 10.05 बजे: शाहजहां पार्क में टूरिस्ट वॉक वे का शिलान्यास।
- सुबह 10.35 बजे: ताजमहल का दीदार करेंगे और प्रजेटेंशन देखेंगे।
- सुबह 11.10 बजे: ताजखेमा में बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता, स्विस कॉटेज का शिलान्यास।
- सुबह 11.30 बजे: ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे।
- सुबह 11.45 बजे: कलाकृति प्रेक्षागृह में ‘मुहब्बत द ताज’ का शो देखेंगे।
- दोपहर 12.05 बजे: सर्किट हाउस में सीएम का आगमन।
- दोपहर 12.40 बजे: जीआईसी मैदान में जनसभा, योजनाओं का शिलान्यास, ऋणमोचन प्रमाण पत्र का वितरण।
- दोपहर 02.10 बजे: कीठम पक्षी विहार में टूरिज्म गिल्ड के साथ बैठक और पत्रकार वार्ता।
- दोपहर 03.25 बजे: कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण। 
- शाम 04.20 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें