फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: कुलपति की गाड़ी पर चढ़े छात्र नेता, पुतला फूंकने का प्रयास; पुलिस से हुई खींचतान

Thu, 01 Feb 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में कुलपति की गाड़ी पर छात्र नेता चढ़ गए। उन्होंने पुतला फूंकने का प्रयास किया। घंटों प्रदर्शन चला। इस दौरान पुलिस से भी खींचतान हुई। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: कुलपति की गाड़ी पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस से हुई खींचतान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर के अंदर और बाहर बृहस्पतिवार को छात्र संगठनों ने घंटों विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) व समाजवादी छात्रसभा ने पहले तो गेट संख्या-2 के बाहर कुलपति का पुतला फूंकने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद पुलिस के साथ खींचतान हुई। 

विज्ञापन


कुछ देर में कुलपति प्रो. आशु रानी गाड़ी में बैठकर वहां से गुजरीं। छात्र नेता उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। एक छात्र नेता गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। पुलिस ने खींचकर उतारा। दोनों संगठनों के बैनर तले छात्र नेता 24 जनवरी को विश्वविद्यालय में हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए गठित कमेटी में से चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनु प्रताप सिंह को हटाने की मांग रहे हैं। 

चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग

चीफ प्रॉक्टर एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष हैं। उन्हें पद से हटाने की भी मांग जा रही है। विश्वविद्यालय में हुई घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने के साथ सुरक्षा एजेंसी को तत्काल प्रभाव से हटाने की भी मांग है। छात्र नेताओं ने पहले परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बाहर निकल कर कुलपति का फूंकने वाले थे कि पुलिस ने उसे छीन लिया। बाहर ही सड़क पर बैठकर छात्र नेता नारेबाजी करने लगे।

कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा

समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव मुकुल यादव का कहना है कि जब तक संगठन दूसरों पर कार्रवाई नहीं कर देता आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, प्रदेश सचिव कुलदीप दीक्षित, हेमंत सिंह जादौन, अनिल सूर्यवंशी, रजत भारती आदि की उपस्थिति रही।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें