फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार परीक्षार्थियों को अग्रिम कक्षाओं में किया गया प्रोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन की वजह से परीक्षा न दे पाने से चिंतित परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने लगभग 70 हजार बच्चों को प्रोन्नत कर दिया है। अब ये परीक्षार्थी अपनी अग्रिम कक्षा की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के चलते विद्यालय बंद कर दिए गए थे। जिले के 258 माध्यमिक विद्यालयों में से अधिकांश विद्यालयों में शिक्षारत कक्षा 6,7,8, 9 एवं 11 के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकी। इससे परीक्षार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी।
ऐसे परीक्षार्थियों को राहत देते हुए शैक्षिक सत्र को नियमित बनाए रखने के लिए परिषद ने इन कक्षाओं के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया और शिक्षा विभाग को इसके आदेश जारी कर दिए। परिषद के आदेश में बाद शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी छात्र छात्राओं को अग्रिम कक्षा में प्रोन्नत कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में शिक्षारत छात्र छात्राओं को अग्रिम कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया है। ऐसे परीक्षार्थियों को विद्यालय खुलने पर प्रोन्नति का परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा। -आरएसएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें