आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बैकिंग की 19 वर्षीय छात्रा को बुधवार को ताजगंज ले जाकर फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साजिश के तहत छात्रा का दोस्त उसे घुमाने के बहाने ले गया था, वहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। छात्रा को नशा देकर बेहोश करने के बाद दरिंदगी की गई।
उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान का दावा किया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रा न्यू आगरा के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है।
उसने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह क्लास नहीं चली तो वो बाहर आ गई। वहां दूसरे कॉलेज में पढ़ने वाला परिचित युवक मिल गया। वह ताज के पास घुमाने के बहाने से फ्लैट में ले गया। वहां उसे पानी में नशा मिलाकर दे दिया। उसके अर्द्धमूर्छा में आने चारों ने दरिंदगी की।