सिढ़पुरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हमीरपुर की प्राथमिक पाठशाला में दोपहर के समय एक छात्र स्कूल में बने शौचालय में पेशाब करने गया। उसी दौरान जमीन पर पड़े तार पर उसका पैर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजन ने विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
करंट की घटना का शिकार कक्षा चार का छात्र बालाजी (9) पुत्र नौबतराम निवासी ग्राम हमीरपुर हुआ। बताया गया कि छात्र शौचालय में पेशाब करने गया था। उसी समय वह विद्युत तार के करंट का शिकार हो गया। विद्युत करंट लगते ही छात्र की चीख निकली। तब तक वह करंट के झटके से दूर जा गिरा। अस्पताल के शिक्षक व छात्र हड़बड़ा गए। छात्र के परिजन को मामले की जानकारी दी। निजी वाहन से गंभीर अवस्था में उसे सिढ़पुरा के अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता नौबतराम ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों की लापरवाही से उनका बेटा करंट का शिकार हुआ है।
- बच्चों खेलते समय किसी दूसरे बच्चे ने छात्र को धक्का दे दिया, जिससे वह बिजली के तार की ओर गिर पड़ा। उसके होंठ में चोट आई है। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहीं भी समस्या होगी तो उसका निदान कराया जाएगा। - श्रीकांत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, सिढ़पुरा।