फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर सिर में दे मारी लोहे की रॉड; इसलिए छात्र को बेरहमी से पीटा

Sat, 26 Sep 2026 01:27 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में युवती से बातचीत को लेकर विवाद में कार सवार युवकों ने कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों की स्कूटी में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद एक छात्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई।
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार दो छात्रों पर हमला कर दिया। कार सवार युवकों ने पहले स्कूटी में पीछे से टक्कर मारकर दोनों छात्रों को गिराया, फिर एक छात्र के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने छात्रों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सौरभ नगर, दयालबाग निवासी अनिल कक्कड़ ने बताया कि उनका भतीजा रियांश अपने दोस्त नमन के साथ कोचिंग से पढ़कर स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में पवन नाम के युवक ने नमन से एक युवती का नाम लेकर उससे बातचीत न करने को कहा। इसके बाद रियांश और नमन वहां से चले गए। 

आरोप है कि कुछ देर बाद पवन अपने साथी कर्तव्य, रितिक और अंशुल के साथ बिना नंबर प्लेट वाली काली बोलेरो कार से उनका पीछा करते हुए आया और स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर पड़े। पवन और उसके साथियों ने रियांश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और नमन के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें