फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में भैंसों के नहलाने की ये कैसी जिद: निगम कर्मियों की रेकी में जुटे पशुपालक, फिर भी पकड़ीं गईं 17 भैंस

Mon, 19 Jun 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

यमुना में गंदगी फैलाने और भैंसों के नहलाने पर रोक है, इसके बाद भी पशुपालक अलग ही जिद पर अड़े हुए हैं। हद तो तब हो गई जब भैंसों को यमुना में नहालाने के लिए पशुपालकों ने निगम कर्मियों की टीम की रेकी शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
यमुुना में नहाती भैंसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना में भेंसों को नहलाने वालों में नगर निगम की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई है। रविवार को टीम भैंस पकड़ने जाती, उससे पहले ही पशु पालक नगर निगम के बाहर खड़े होकर वीडियो कॉलिंग से रेकी करने लगे। टीम की पल-पल की जानकारी वीडियो कॉलिंग से यमुना पर बैठे पशुपालकों को देते रहे। रेकी करने आए लोगों को निगम कर्मियों ने खदेड़ा। फिर नदी पर जाकर 17 भैंस और पकड़ीं।

यमुना में है रोक 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यमुना में भैंसों को नहलाने, कूड़ा डालने व नालों से गंदगी बहाने पर रोक है। 7 जून को अनुश्रवण समिति बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जुर्माना वसूलने के आदेश दिए। नगर निगम टीम ने शनिवार से अभियान शुरू किया। पहले दिन भैंस पकड़ने के दौरान पशु पालकों ने निगम कर्मियों से मारपीट व पथराव किया। दो भैंसे छुड़ा ले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Anjali Murder Case: नहीं मिल सका अंजलि का मोबाइल,आखिर क्या छिपा रहा प्रखर; रिमांड हुई पूरी

Trending Videos

निगम के बाहर खड़े हो गए पशुपालक

रविवार को दूसरे दिन सुबह सात बजे से फिर टीम कार्रवाई के लिए निकलती। उससे पहले ही कुछ पशुपालक नगर निगम के बाहर खड़े हो गए। वहां से मोबाइल पर वीडियो कॉल करते हुए टीम की पल-पल की जानकारी यमुना किनारे पर खड़े पशुपालकों को देते नजर आए। नगर निगम कर्मियों ने वीडियो कॉलिंग पर रेकी करते लोगों को खदेड़ा। फिर टीम हाथी घाट पहुंची। जहां स्ट्रेची ब्रिज के पास 17 भैंसें पकड़ी गई। नदी के बीच में धोबी घाट बंद मिला। दूसरे किनारे पर एत्माउद्दौला की तरफ कपड़े धोए जा रहे थे। जिन्हें चेतावनी दी गई। कूड़ा फेंकने वाला कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - Agra : वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने घुमाया ताजमहल, सामने आई प्रोटोकॉल में बड़ी चूक

दो दिन में 33 भैंस पकड़ी

नगर निगम ने यमुना गंदगी फैला रही 33 भैंसों को दो दिन में पकड़ा है। प्रति भैंस 20 हजार रुपये जुर्माना है। जिसके कारण कोई भैंस को छुड़ाने नहीं आया। 33 भैंसों को कांजी हाउस में रखा है।

ये भी पढ़ें - Agniveer Bharti 2023: रानीखेत में 20 जून से होगी अग्निवीर भर्ती, आगरा के युवाओं को मिलेगा चार जुलाई को मौका
विज्ञापन

नालों पर मूंदी आंखें

एक तरफ भैंस, कूड़ा व गंदगी फेंकने पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन यमुना को मलिन बना रहे नालों पर अफसर आंख मूंदे हुए हैं। नालों के रास्ते मल-मूत्र यमुना में बह रहा है। नदी में जल नहीं है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने नालों को गिरने से रोकने के आदेश दिए हैं। जिनका पालन नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें