फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यपाल की सख्त हिदायत के बाद इन 210 कॉलेज पर कार्रवाई की तैयारी, किए जाएंगे ब्लैक लिस्ट

Tue, 12 Mar 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

210 कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट किए जाने की तैयारी है। आंतरिक परीक्षा के अंक जमा नहीं करने पर ये निर्णय लिया गया है। हालांकि अंक अपलोड करने के लिए दो दिन का समय भी दिया गया है। 

 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल की सख्त हिदायत के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को खंदारी परिसर में बैठक कर कुलपति ने कॉलेजों को 7 सूत्री निर्देश दिए हैं। आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड न करने वाले 210 कॉलेजों को दो दिन का समय दिया है। ऐसा न करने पर ये ब्लैक लिस्टेट होंगे। नोटिस देने के साथ राजभवन में भी सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय से करीब 500 कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें से 210 कॉलेजों ने 2023 सत्र के स्नातक और परास्नातक के आंतरिक परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा और मौखिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इससे परिणाम जारी करने में देरी होती है। इन कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई तय है। जिन कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं लंबित हैं तो वे 25 मार्च तक करा लें।

परीक्षक उपस्थित नहीं हो रहे हैं तो उसके स्थान पर समन्वयक और नए पैनल प्राप्त कर सकते हैं। अगर अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने में दिक्कत आ रही है तो वे नोडल अधिकारी प्रो. मनु प्रताप सिंह से संपर्क कर सकते हैं। कुलपति ने राज्यपाल के निर्देश पर शैक्षणिक मानकों के आधार पर ए, बी और सी वर्ग में कॉलेजों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार समेत विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


फाॅर्म में गलत स्पेलिंग न लिखें अभ्यर्थी
अंकतालिका में नाम-पता और अन्य की स्पेलिंग में गड़बड़ी की समस्या कई सत्रों से चली आ रही है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि आवेदन फार्म, परीक्षा फाॅर्म समेत में नाम, विषयों की स्पेलिंग सही लिखें। एक बार फाॅर्म में गलत जानकारी होने पर ये अंकतालिका में भी दर्ज हो जाती है।

क्रेडिट बैंक में जमा होंगे छात्रों के अंक
एकादमिक क्रेडिट बैंक के संबंध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आगे किसी अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है तो गत वर्ष उत्तीर्ण की गई परीक्षा के अंक क्रेडिट बैंक में जमा हो जाएंगे। इससे छात्रों के बीते सत्र का रिकाॅर्ड भी उपलब्ध होगा, जिससे मिलान आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें