फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कुत्तों का खौफ: घर के बाहर खेल रही मासूम का पैर पकड़कर खींच ले गया, तीन गावों में आठ लोगों को काटा

Mon, 29 Jan 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में आवारा कुत्तों का खौफ है। घर के बाहर खेल रही मासूम का पैर पकड़कर खींच ले गया। इससे वह घायल हो गई। तीन गावों में आठ लोगों को काटा। 
विज्ञापन
आवारा कुत्ता। - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्ता खींच ले गया। चीख सुनकर दौड़े घरवालों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन पानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं आलग आलग गावों में कुत्ते का काटने से आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।   

विज्ञापन


घटना बाह थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव की है। गांव में सोमवार की सुबह अजीत कुमार की तीन साल की बेटी अनन्या अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। परिजन ने बताया कि इसी समय एक कुत्ता आया। उसने बेटी का पैर पकड़कर दरवाजे से खींचते हुए लेकर भागा।

परिजन ने देखा तो लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को भगाने की कोशिश की। तब तक वह बच्ची को करीब 30 गज दूर तक खींच ले गया। सड़क पर रगड़ने से मासूम घायल हो गई। परिजन घायल मासूम को उपचार के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। यहां इलाज किया गया।
विज्ञापन


वहीं बिजौली गांव में कुत्ते के काटने से राकेश, सागर, लवकुश, सनखान और मढ़ेपुरा गांव में सर्वेश, अंजली घायल हुई हैं। इसके अलावा बड़ा गांव में प्रिंस, मुकेश घायल हुए हैं। घायलों को परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले पहुंचे। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों के उपचार के साथ ही एआरवी की डोज लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें