फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बैंक के गेट पर खड़ी बोलेरो हटाने को कहा... तो दबंगई में होमगार्ड को पीटा, पीड़ित पहुंचा थाने

Mon, 29 Jan 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बैंक के गेट पर खड़ी बोलेरो हटाने को कहा तो दबंगई में होमगार्ड को पीट दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बैंक के बाहर खड़ी बोलेरो का हटाने की कहना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हो गई। आरोप है कि इस दौरान बोलेरो सवार ने होमगार्ड की पिटाई लगा दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


जसराना थाने में तैनात होमगार्ड संजीव कुमार की सोमवार को पाढ़म स्थित स्टेट बैंक की सुरक्षा में तैनात था। सुवह 10:30 बजे एक युवक अपनी बुलेरो गाड़ी से आया। उसने बैंक के बाहर अपनी बुलेरो गाड़ी खड़ी कर दी। इस पर होमगार्ड संजीव ने मना किया और गाड़ी हटाने को कहा। 

इस पर गुस्साए युवक ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। पीड़ित होमगार्ड ने जसराना थाना में दबंग युवक निर्मल यादव पुत्र देवेंद्र सिंह यादव निवासी नगला अमर सिंह के खिलाफ जसराना थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों में कहासुनी हुई है अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें