फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक पर आवारा कुत्ते ने किया अटैक, गाइड ने किसी तरह काटने से बचाया

Tue, 15 Oct 2024 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक पर आवारा कुत्ते ने अटैक कर दिया। गाइड ने किसी तरह काटने से बचाया। आवारा कुत्ते के काटने की घटना के बाद नगर निगम के दावे फेल नजर आए।
विज्ञापन
ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक पर आवारा कुत्ते ने किया अटैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में नगर निगम द्वारा आवारा कुत्ते पकड़ने के दावे मंगलवार को फेल नजर आए। यहां सुबह 5:45 बजे ताजमहल खुलने के दौरान एक विदेशी महिला पर्यटक को आवारा कुत्ते ने परेशान तक दिया। कुत्ता विदेशी पर्यटक पर टूट पड़ा। उसे काटने के लिए उछला। हालांकि मौजूद गाइड ने किसी तरह उसे बचा लिया।

विज्ञापन


विदेशी सैलानियों के सामने आवारा कुत्तों के उपद्रव से देश की छवि धूमिल हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह कुछ ही समय में वायरल हो गया। वहीं एक तरफ नगर निगम रोजाना आवारा कुत्तों और बंदरों को ताजमहल से पकड़ने के दावे करता है। दूसरी तरफ इस तरह की घटना से पर्यटकों में भय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें