फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: चूल्हे की चिंगारी से भूसे के कूप में लगी आग, जिंदा जल गई खाना बना रही वृद्धा

Tue, 09 Apr 2024 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भूसे के कूप में आग लगी तो वृद्धा भी उसकी चपेट में आ गई। वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वो खाना बना रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 
विज्ञापन
Fire News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला पंछी में  मंगलवार की सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से पास रखे भूसे के कूप में आग लग गई। हादसे में खाना बना रही वृद्धा की  जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला पंछी निवासी 72 वर्षीय राजवती यादव मंगलवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। तभी अचानक चूल्हे से निकली एक चिंगारी पास ही रखे भूसे के कूप में जा गिरी। कुछ ही देर में चिंगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया। आग का विकराल रूप देख वृद्धा ने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन कूप में लगी आग की चपेट में आकर वृद्ध की जिंदा जलकर मौत हो गई।

 चीख पुकार सुन जब तक परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कूप में लगी आग को ग्रामीणों की मदद से बुझाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी ली। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें