फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के संग एलईडी मुफ्त: पूर्व सभासद बेटी की शादी के लिए लेने गए थे सामान, ऐसे हो गए ठगी के शिकार

Tue, 09 Apr 2024 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बेटी की शादी के लिए पूर्व सभासद बाइक खरीदने के लिए बाजार गए थे। यहां उनको ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। बाइक के साथ एलईडी भी मुफ्त देने का लालच देकर 30 हजार रुपये ठग लिए। 
 
विज्ञापन
कोसीकलां थाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में एक बाइक कंपनी का मैनेजर बताकर सस्ते दामों में बाइक दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पूर्व सभासद को पुत्री की शादी में बाइक देनी थी, स्कीम में एलईडी का लालच देकर ठग के झांसे में फंस गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक युवक ने बस स्टैंड से एक टैक्सी किराए पर लेकर चालक से नगर में बाइक शोरूम में विजिट कराने को कहा। चालक उसे राजमार्ग पर वन विभाग के सामने एक शोरूम में ले गया। जहां से ठग नगर में विजिट करने लगा, तभी वह नगर पालिका के सामने अग्रसेन मार्ग पर पूर्व सभासद छोटेलाल सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचा और बाइक कंपनी का मैनेजर बताकर कंपनी की स्कीम बताने लगा।

बताया कि 50 बाइक की स्कीम थी, अब तक वह 49 बाइक बिक्री कर चुका है। एक बाइक बची है। सैनी ठग की बातों में आ गया और पुत्र, मित्रों के साथ शोरूम में बाइक जाकर देख ली। ठग अपनी बातों में उलझा कर छोटे लाल के पुत्र दिनेश से 30 हजार रुपये लेकर शोरूम से फरार हो गया। इस दौरान शोरूम कर्मचारी द्वारा पेमेंट मांगने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद सभी को पूरा मामला समझ में आया।
विज्ञापन


इस दौरान शोरूम में आरोपी का फुटेज सामने आया और आरोपी को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। ठग कार चालक के रुपये भी नही दे गया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें