फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब इस सरकारी दफ्तर में नहीं ले जा सकेंगे मिठाई का डिब्बा या थैला, लगाई गई रोक; जानें वजह

Sun, 01 Oct 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स ने दफ्तर के बाहर नोटिस चस्पा कराया गया है, जिसमें मिठाई का डिब्बा और थैला लेकर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 

 
विज्ञापन
डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स के दफ्तर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंग हाथ बाबू पकड़े जाने के बाद शनिवार को दफ्तर में मिठाई का डिब्बा, थैला, बैग व अस्त्र-शस्त्र लेकर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने दफ्तर के बाहर प्रवेश वर्जित का नोटिस चस्पा कराया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-12ए आवास विकास कॉलोनी में मकान नंबर 339 में डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स का क्षेत्रीय कार्यालय है। जहां आगरा व अलीगढ़ मंडल की सोसाइटीज का पंजीकरण व नवीनीकरण होता है। कार्यालय में तैनात बाबू अजय कुमार यादव को विजिलेंस टीम ने मथुरा निवासी भवानी शंकर की शिकायत पर शुक्रवार को मिठाई के डिब्बे में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले यहां 22 मई 2023 को पंजीकरण के नाम पर रिश्वत लेते हुए बाबू बीके सिंह को गिरफ्तार किया था। चार महीने में यहां दूसरा रिश्वत कांड सामने आया है। शनिवार को कार्यालय में दिनभर रिश्वत कांड की चर्चाए होती रहीं।

ये भी पढ़ें -  यूपी: राधास्वामी सत्संग सभा ने जहां लगाए गेट, वो जमीन सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक; शासन को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन

 

डिप्टी रजिस्ट्रार संजय कुमार ने कार्यालय के सूचना बोर्ड पर नोटिस चस्पा कराया है। जिसमें लिखा है कि कार्यालय में अस्त्र-शस्त्र, मिठाई डिब्बा, थैला लेकर प्रवेश वर्जित किया जाता है। केवल प्रपत्र लेकर ही प्रवेश की अनुमति है। यदि कार्यालय में आप से किसी प्रकार के कार्य के लिए रुपये की मांग की जाती है तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 880891010 पर शिकायत दर्ज कराएं। सोसाइटी पंजीकरण, नवीनीकरण से लेकर सभी कार्य ऑनलाइन हैं। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे बाबू के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  विश्व शाकाहारी दिवस: मांसपेशियां और हड्डी मजबूत रखने के लिए इनका करें सेवन, मांस-अंडों के मुकाबले अधिक पोष्टिक

दिनभर घूमता है दलालों का झुंड
डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स के क्षेत्रीय कार्यालय के अंदर और बाहर दिनभर दलालों का झुंड घूमता रहता है। वकील के वेश में कई दलाल यहां आने वाले सोसाइटी संबंधित मामलों में लोगों को गुमराह कर रकम ऐंठ लेते हैं। हर काम का ठेका लेकर लोगों को गुमराह करते हैं। यहां ऐसे लोगों पर अंकुश नहीं लगा।
विज्ञापन

60 हजार से ज्यादा सोसाइटी पंजीकृत
कार्यालय में 60 हजार से अधिक सोसाइटी पंजीकृत हैं। जिनमें 40 हजार से अधिक सोसाइटीज सिर्फ कागजों में संचालित हैं। विद्यालय की सोसाइटी में सबसे ज्यादा अनियमितताओं की शिकायत आती हैं। बिना नवीनीकरण संचालित धार्मिक, सामाजिक व अन्य उद्देश्य से बनी सोसाइटी पर कार्रवाई को लेकर विभाग का रवैया लचर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें