कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मां-बेटी पर पथराव किया गया। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गईं। मां ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीते 7 अप्रैल की सुबह बवनपुरा गांव निवासी सुनीता के घर में धर्मवीर नामक युवक घुस कर गाली गलौज करना लगा। विरोध करने पर युवक ने पास में पड़े ईट पत्थरों से पथराव कर दिया। इस दौरान सुनीता और उसकी बेटी गुड़िया गंभीर रुप से घायल हो गईं। उनकी चीख पुकार करने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित होने लगे। लोगों आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी दते हुए मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सुनीता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुन्नगढ़ी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंंधित धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ सहावर कर रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।