फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से रख हुई किसान की 11 बीघा गेहूं की फसल

Sun, 09 Apr 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के ग्राम कुमरौआ में खेत में आग लग जाने से किसान के 11 बीघा गेहूं की लाक में आग लग गई। आग से लाक जल गया। मशक्कत कर ग्रामीणों एवं फायर कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुमरौआ गांव निवासी अजय पाल ने कटाई का गेहूं की फसल थ्रेसिंग के लिए एकत्रित कर रखा था। वह थ्रेसिंग के लिए ट्रैक्टर लाने के लिए गया हुआ था। तभी उसके खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। किसानों के द्वारा आग बुझाने के प्रयास शुरु किए गए। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गया। मामले की जानकारी फायर स्टेशन पर दी गई। फायर कर्मियों एवं ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक गेहूं की फसल जल चुकी थी। अजय पाल ने बताया कि उसने लगभग 6 बीघा खेत पट्टे पर ले रखा था और 5 बीघा खेत उसका स्वयं का था। आग लगने से 11 बीघा गेहूं की लाक जल गया। उसने मुआवजा दिलाए जाने की मांग उपजिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें