फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में अटल संकुल भवन की दीवार से फिर गिरे पत्थर

Sun, 06 Sep 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर अटल संकुल भवन मे टूटे नीचे के तीन पत्थर
विज्ञापन
बटेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में करीब 1223.36 लाख रुपये की लागत से बने अटल संकुल भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दीवार से पत्थर गिरने की पहली घटना को एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि शुक्रवार शाम तेज बारिश के दौरान दीवार के तीन और पत्थर उखड़कर नीचे गिर गए। गनीमत रही हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का जमकर प्रयोग किया गया है, जिसके चलते दीवार से पत्थर लगातार उखड़कर गिर रहे हैं। माैजूदा समय में दीवार पर लगे कई अन्य पत्थर ढीले पड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है कि बीती 28 अगस्त को भी सात पत्थर गिरने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच और मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें