फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस पर फेंका पत्थर, एक यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात काली नदी के पास से गुजर रही एक डीलक्स बस में नामजद ने पत्थर मारा। पत्थर लगने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिचालक की ओर से नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एक ट्रैवल्स कंपनी की बस बुधवार की रात यात्रियों ाके लेकर फर्रुखाबाद से राजस्थान जा रही थी। बस जब थाना क्षेत्र में काली नदी पुल के पास पहुंची, तभी वहां मौजूद छिबरामऊ निवासी सौरव उर्फ घोड़ा ने पत्थर चला दिया। पत्थर बस में बैठे यात्री भैया लाल निवासी अमानाबाद थाना कमालगंज फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख में काफी चोट लगी, आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट छिबरामऊ के चतुर्वेदी ट्रैवल्स के कर्मचारी सौरव के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें