फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब पीने के दौरान विवाद में पथराव, दो घायल

Fri, 02 Jan 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। कस्बे के मोहल्ला कोरियान में दो युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। दोनों ओर से लोगों के जुट जाने से करीब 20 मिनट तक पथराव में दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि कोरियान निवासी अरविंद और सतौली पड़ाव निवासी वारिस बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन के पास बैठकर शराब पी रहे थे। वारिस का दोस्त जेपी भी वहां आ गया। नशे में वारिस और अरविंद में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। सूचना पर दोनों के मोहल्लों के 15-20 लोग भी आ गए और पथराव करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बवाल करने वाले भाग गए। मारपीट में वारिस व अयान घायल हैं। एक आरोपी अरविंद को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें