फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रास्ते से बाइक हटाने की कहने पर दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पथराव होने से मची अफरातफरी

Mon, 20 Jun 2022 10:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के आजमपाड़ा में सोमवार शाम को रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों में मारपीट और पथराव हो गया। 
विज्ञापन
पथराव में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में सोमवार शाम को दो परिवारों में रास्ते से बाइक हटाने की कहने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद पथराव भी होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। ईंट-पत्थर लगने से छह लोग घायल हो गए। दो समुदाय के लोगों में टकराव की सूचना पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा।  

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आजमपाड़ा की नट वाली गली में अजमत का घर है। सोमवार रात को आठ बजे वो रिक्शे में बकरियों के लिए पत्ते लेकर आ रहा था। रास्ते में जितेंद्र के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। इससे रिक्शा नहीं निकल पा रहा था। अजमत ने बाइक हटाने के लिए बोल दिया। 

आरोप है कि इसी पर विवाद हो गया। जितेंद्र के पक्ष में परिवार के लोग आ गए। इसकी जानकारी पर अजमत के परिवार के लोग भी पहुंचे। दोनों में मारपीट के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे चीखपुकार मच गई। कुछ ने पथराव भी कर दिया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। छह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें