फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने को निकले बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज अतरौली मार्ग पर सुबह टहलने के लिए निकले बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा कासगंज अतरौली मार्ग पर हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव छिछौरा निवासी गंगाराम (70) सोमवार को तड़के 3:30 बजे प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए निकले थे। कासगंज अतरौली मार्ग पर गांव से कुछ आगे ही बढ़े थे कि उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जब लोगों ने उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में देखा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें