फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आधी रात को वीआईपी आवासों पर बरसने लगे ईंट-पत्थर, खंदारी परिसर में फैली दहशत

Tue, 01 Mar 2022 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में सोमवार रात को एक व्यक्ति घुस गया और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। जिससे लोग डर गए। 
विज्ञापन
खंदारी परिसर का गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में सोमवार आधी रात को एक व्यक्ति ने वीआईपी आवासों पर ईंट-पत्थर फेंककर दहशत फैला दी। लगातार फेंके जा रहे ईंट-पत्थर से लोग बुरी तरह डर गए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर फेंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। 

विज्ञापन


खंदारी परिसर में इटावा के भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया सहित विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर और अधिकारियों के आवास है। सोमवार आधी रात को लोग सुकून से सो रहे थे, तभी इन वीआईपी आवासों पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। लोगों की नींद टूट गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर पूछा। किसी को कुछ समझ नहीं रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। 

लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्ति लगातार ईंट-पत्थर फेंके जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे पकड़कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की गई है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि खंदारी परिसर के हर गेट पर चौकीदार तैनात रहता है, फिर भी वह व्यक्ति परिसर में प्रवेश कर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें