फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गैस कटर से काट रहे थे चोरी का टैंकर, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Mon, 16 Sep 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चोरी के टैंकर को काटा जा रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद चार आरोपियों को दबोच लिया। ये वहीं टैंकर था तो दो दिन पहले किरावली से चोरी हुआ था। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अभुआपुरा स्थित वार्ड एक आंबेडकर कालोनी से नगर पंचायत का पानी से भरा टैंकर चोरी कर लिया गया। इस टैंकर को दाे दिन वायु विहार में एक किराए के गोदाम में छिपाकर रखा गया था। रविवार सुबह पुलिस ने टैंकर को काटते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पुराना बाजार किरावली निवासी तनुज सिंघल ठेकेदार हैं। वह किरावली नगर पंचायत की आंबेडकर कालोनी में निर्माण कार्य करा रहे हैं। 9 सितंबर को पानी का टैंकर साइट पर मंगवाया था। रात में टैंकर चोरी हो गया। ठेकेदार ने 14 सितंबर को किरावली थाने में टैंकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि चोर टैंकर को पथौली की ओर लेकर गए थे।

रविवार सुबह 4 बजे पुलिस टीम को वायु विहार इलाके में एक भूखंड से धनाैली निवासी बदन सिंह, तेलीपाड़ा निवाीस आशिफ लाला, शांति नगर निवासी सोहिल और जगदीशपुरा निवासी आबिद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोहामंडी के पल्लो का एक महीने पहले किराए पर गोदाम लिया था। टैंकर काे चोरी करने के बाद दो दिन तक गोदाम में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें