फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: थाने से चोरी हुई जेसीबी बरामद, साथ ही वायरल हो गया पुलिसकर्मी और जेसीबी मालिक का ऑडियो  

Thu, 21 Apr 2022 04:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना खंदौली से चोरी हुई जेसीबी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस जेसीबी को पुलिस ने दिन में सीज किया था। इसके बाद थाना परिसर में खड़ा करा दिया। रात में जेसीबी गायब देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
जेसीबी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली परिसर से सोमवार की रात चोरी हुई जेसीबी को पुलिस ने मंगलवार की रात मई रोड से बरामद कर लिया है। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि जेसीबी मालिक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। हालांकि इसके साथ ही पुलिसकर्मी और जेसीबी मालिक का  एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है।    
विज्ञापन


थाना खंदौली के मुंशी अरुण कुमार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ थाना खंदौली परिसर में खड़ी जेसीबी की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक सोमवार को दिन में करीब तीन बजे दरोगा अर्जुन सिंह मलूपुर चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी आगरा की तरफ से आई जेसीबी को जांच के लिए रोका गया था। इसमें चालक सहित दो लोग सवार थे। गाड़ी के कागजात नहीं दिखा पाने पर जेसीबी को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया था। 

इसके बाद शाम 6.29 बजे दरोगा ने जनरल डायरी में इसे दर्ज कराया था। रात करीब 8.22 बजे मुंशी बाहर निकले, तो उन्हें जेसीबी नहीं दिखी थी। इस पर जेसीबी चालक मुस्तकीम और मालिक भूरा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार की रात दो बजे मई रोड पर पेट्रोल पंप के पास से जेसीबी को बरामद कर चालक मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। फरार जेसीबी मालिक भूरा की तलाश की जा रही है।

ऑडियो हो रहा वायरल

वहीं थाना खंदौली से सीज जेसीबी चोरी होने के बाद खंदौली पुलिस सवालों के घेरे में है। इसी बीच बुधवार को एक ऑडियो वायरल हो गया, जिसमें दो लोग बात कर रहे हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, दूसरा जेसीबी मालिक। ऑडियो में भूरा नाम का व्यक्ति पुलिसकर्मी से कह रहा है कि साहब मेरी क्या गलती है। कथित पुलिसकर्मी कह रहा है कि तू बिना बताए थाने से जेसीबी क्यों ले गया। कस्बा इंचार्ज हैं, दरोगा हैं इनसे मिलकर बात कर लेता। 
विज्ञापन


ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है की जेसीबी के साथ पुलिस चालक को भी थाने ले आई थी, जिसे एक पत्रकार ने लेनदेन के बाद थाने से छुड़वा दिया था। तब एक पुलिसकर्मी ने ही चालक को सीज गाड़ी की चाबी दी थी, जिसके बाद वह थाने से जेसीबी लेकर चला गया था। ऑडियो में भूरा नाम का व्यक्ति रो-रो कर पुलिसवाले से कह रहा है की अगर कार्रवाई हुई तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें