फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मिला सैनिटाइजर का स्टॉक, दो नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औषधि निरीक्षक ने शनिवार को एक गोदाम में छापा मार कर सैनिटाइजर का बड़ा स्टॉक पकड़ा। दो सैनिटाइजर के नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। निरीक्षण के दौरान विक्रेता को बिल प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शहर के रामबाग कॉलोनी में औषधि निरीक्षक को चोरी छिपे सैनिटाइजर की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। शनिवार को सुबह औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल टीम के साथ यहां पहुंची। यहां स्थित संजय जैन की गोदाम में सैनिटाइजर का बड़ा स्टॉक मिला। इसमें अलग-अलग पैकिंग का लगभग पांच सौ लीटर सैनिटाइजर मिला। औषधि निरीक्षक ने इसमें से ट्राई एक्टिव हैंड सैनिटाइजर और एक्टीसेफ हैंड सैनिटाइजर के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। निरीक्षण के दौरान संचालक द्वारा इलाइट इंटरप्राइजेज नाम की फर्म से विक्रय करने की बात की गई, जो अंशुल जैन के नाम पंजीकृत बताई गई। हालांकि फर्म से संबंधित कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। औषधि निरीक्षक ने अग्रिम कार्रवाई तक पूरा स्टॉक सीज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें