कासगंज। ढोलना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा बाईपास मार्ग पर हुआ।
सड़क हादसे में मौत अमित कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बहादुरपुर एवं मनोज पुत्र लटूरी निवासी तैय्यवपुर सुजातगंज की हुई। दोनों ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात ग्राम बहादुरपुर से एक बारात में शामिल होने गोयती जा रहे थे। बाईपास मार्ग पर ग्राम बर्खुदारपुर के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए।
हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ही घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल भेजा। जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मनोज को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों बाइक सवारों की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों के शवों का