फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों को परिणाम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा का बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे हैं। 17 अगस्त को मुख्य परीक्षाएं संपन्न हुई थीं। 31 अगस्त तक सभी परिणाम जारी किए जाने थे। निर्धारित अवधि बीते एक माह हो गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम 30 सितंबर को जारी किया है। इसमें भी बकाया फीस और नकल में फंसे कॉलेजों का परिणाम अभी रोका गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, अब बीए द्वितीय वर्ष ही रह गया है, एक-दो दिन में यह भी जारी हो जाएगा। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें