फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: कॉपियां बदलने की सूचना पर एसटीएफ की छापेमारी, सकपकाए कक्ष निरीक्षक, नहीं दिखा पाए आईकार्ड

Sat, 04 Mar 2023 10:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉपियां बदलने की सूचना पर एसटीएफ ने स्कूल में छामेमारी की। यहां बाहरी लोग परीक्षा दिला रहे थे। नकल की पर्चियां भी रखी गईं थी। दीवारों में छेद किए गए थे। खिड़कियां भी खुली मिली। टीम ने नकल सामग्री जब्त कर ली है।  
विज्ञापन
स्कूल में एसटीएफ की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को यूपी बोर्ड की 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा में एसटीएफ ने छापेमारी की। एत्मादपुर रहनकला स्थित श्रीमती ईश्वरी देवी उच्चतर माध्यमिक में यूपी बोर्ड में कॉपियां बदले जाने की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ ने छापा मारा। एसटीएफ को यहां बाहरी लोग परीक्षा कराते मिले। कमरों की दीवार में छेद थे और खिड़कियां भी खुली थीं। शौचालय में छिपाकर रखी गईं पर्चियां भी मिलीं। उन्हें जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी राकेश यादव ने बताया कि श्रीमती ईश्वरी देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में काॅपियां बदले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। टीम को देखकर केंद्र में हलचल होने लगी, कक्ष निरीक्षक भी इधर-उधर आने-जाने लगे। कमरों की जांच की तो खिड़कियां खुली थीं और दो-तीन कमरों में छेद भी मिले, जिसमें से कापियां-पर्चियां पास किए जाने की आशंका है।

आईकार्ड नहीं दिखा पाए कक्ष निरीक्षक

जब कक्ष निरीक्षकों से पूछताछ की तो वह सकपका गए। वह अपना आईकार्ड भी नहीं दिखा पाए। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रजिस्टर की जांच की तो उनके नाम नहीं थे। ये बाहरी लोग थे। परीक्षार्थियों की कॉपियां का मिलान करते हुए जांच भी की है। परिसर में पड़ताल की गई तो शौचालय में कई पर्चियां छिपाकर रखी मिलीं। जब्त कर लिया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट डीआईओएस को दे दी है, आगे की कार्रवाई वही करेंगे।

स्कूल को दे रहे हैं नोटिस: डीआईओएस

जेडी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि एसटीएफ के छापा मारने के बाद शिक्षा विभाग की टीम भी पहुंची थी। कमरों में छेद और खिड़कियां खुली होने पर हालात संदिग्ध प्रतीत होती है। एसटीएफ ने कक्षों में बाहरी तत्व होने की भी जानकारी दी है। डीआईओएस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि एसटीएफ ने पर्चियां जब्त की हैं, इनको सील करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दे रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई तय होगी।

गणित की परीक्षा में बंद मिले थे सीसीटीवी कैमरे

यूपी बोर्ड की 21 फरवरी को हुई गणित की परीक्षा में भी श्रीमती ईश्वरी देवी इंटर कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे। जीआईसी में बने नियंत्रण कक्ष में इसकी पुष्टि हुई थी। इस पर नियंत्रण कक्ष ने इसकी रिपोर्ट बनाकर डीआईओएस को दी थी। केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस देने के साथ मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें