फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस भर्ती में सेंध लगाने वाले सॉल्वर सहित तीन पकड़े, एसटीएफ गिरफ्तार करेगी सिपाही, जानिए क्यों?

Thu, 10 Jun 2021 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, अभिषेक सॉल्वर गैंग का सरगना है। उससे पूछताछ में पता चला कि बुलंदशहर निवासी प्रिंस कुमार उसके साथ दिल्ली के मुखर्जी नगर में केडी कैंपस कोचिंग सेंटर में वर्ष 2018 में पढ़ रहा था। 
विज्ञापन
साल्वर गैंग: एसटीएफ ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र से एसटीएफ ने बुधवार को पुलिस विभाग में वर्ष 2018-19 में हुई भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले साल्वर गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी पुलिस भर्ती में फेल हो गए थे। तीन अभ्यर्थी पास होकर सिपाही बन चुके हैं। अब एसटीएफ की टीम सिपाहियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन


एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पुलिस भर्ती में सेंध लगाकर अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से भर्ती कराया गया। इस पर गैंग की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें अलीगढ़ के थाना गोंडा स्थित गांव माती निवासी अभिषेक  कुमार, रामप्रकाश शर्मा और अलीगढ़ के ही गांव बसई निवासी पंकज कुमार हैं। उनके पास से तीन मोबाइल, दो आधार कार्ड, दो पेन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो बाइक, तीन एटीएम कार्ड, दो प्रवेश पत्र भिन्न-भिन्न अभ्यर्थियों के और 12 रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, अभिषेक सॉल्वर गैंग का सरगना है। उससे पूछताछ में पता चला कि बुलंदशहर निवासी प्रिंस कुमार उसके साथ दिल्ली के मुखर्जी नगर में केडी कैंपस कोचिंग सेंटर में वर्ष 2018 में पढ़ रहा था। प्रिंस को अभिषेक  पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर के रूप में लाया था। उसने अलीगढ़ के गोंडा निवासी जितेंद्र, रजत और अमित की लिखित परीक्षा दी थी। इसमें रजत और अमित कुमार पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हो गए। ट्रेनिंग के बाद अमित को मुजफ्फर नगर और रजत को फतेहपुर में तैनाती मिली है।

रामप्रकाश, पंकज और रवि कुमार की जगह खुद अभिषेक  ने लिखित परीक्षा दी थी। तीनों लिखित परीक्षा में पास हो गए। दौड़ के समय रामप्रकाश और पंकज का बायो मेट्रिक मिलान नहीं हो सका। इसलिए वो भर्ती नहीं हो सके। रवि की भर्ती हो गई। वह इटावा में तैनात है।

तीन सिपाही सहित छह फरार
आरोपियों के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में तीन सिपाही सहित छह आरोपी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। सभी फरार हो गए हैं।

एसटीएफ की पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी अभिषेक के साथ प्रिंस के अलावा हाथरस के सहपऊ का राहुल गोस्वामी भी काम करता है। उसने वर्ष 2018 में अपना बायो मैट्रिक कराकर परीक्षा दी थी। इसके लिए अभ्यर्थियों से चार लाख रुपये तक लिए थे। अभिषेक पूर्व में थाना ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था।

ये भी पढ़ें: आगरा: कूलर हटाने के विवाद में महिला की सरिया मारकर हत्या, बेटी को भी पीटा, आरोपी गिरफ्तार
 आगरा: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, दो सॉल्वर गिरफ्तार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें