फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कूलर हटाने के विवाद में महिला की सरिया मारकर हत्या, बेटी को भी पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 09:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर जान का खतरा जताया था। मगर, कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
आगरा: मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बल्केश्वर स्थित लेबरकॉलोनी में बुधवार रात को कूलर हटाने के विवाद में पड़ोसी ने कांता देवी (48) की हत्या कर दी। उनकी बेटी पर भी हमला बोला गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके बेटे फरार हो गए। पीड़ित परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर जान का खतरा जताया था। मगर, कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


बल्केश्वर स्थित श्रमिक कालोनी निवासी कांता देवी (48) पत्नी किशोर बलेचा के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। कांता देवी बीमा एजेंट थीं। वह बेटी दीक्षा के साथ रहती थीं। दीक्षा एक कंपनी में सेल्स का काम करती हैं। दीक्षा के मुताबिक, आरोपी मान सिंह भूतल पर रहता है, जबकि उनका परिवार पहली मंजिल पर। खिड़की पर उनका कूलर लगा है। आरोप है कि मान सिंह ने घर में अतिक्रमण करके निर्माण करा लिया है। इससे आरोपी के घर की छत उनकी खिड़की तक आ रही है। खिड़की पर कांता के कूलर को हटाने के लिए वह धमका रहा था। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। 

बुधवार रात तकरीबन आठ बजे दीक्षा आफिस से घर पहुंची। तभी मान सिंह बेटों के साथ आ गया। कूलर हटाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। मां ने रोका तो आरोपियों ने सरिया, डंडों से हमला कर दिया। कांता देवी के सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। दीक्षा मां को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह अंडे की दुकान चलाता है। 
विज्ञापन


पुलिस चौैकी पर नहीं हुई सुनवाई
मृतका के जीजा नंदलाल गुरवानी ने बताया कि आरोपी ने पार्क पर भी कब्जा कर रखा है। इसका विरोध करने पर झगड़ा करता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में भी शिकायत की थी मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई। 

ये भी पढ़ें:
पानी की परेशानी: गंगाजल की सप्लाई हुई कम, दो दिन रहेगा जलसंकट, जब भी आए भरकर रख लें पानी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें