फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शीतलहर में भी नहीं रुके कदम, एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। सोमवती अमावस्या पर शीतलहर के बीच एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगाघाटों पर गंगास्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर गरीबों व भिक्षुओं को दान-पुण्य किया। पूरे दिन गंगाघाटों पर हर हर गंगे के जयकारे सुनाई देते रहे।
विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा। पूरे दिन धूप भी नहीं निकली बादल छाए रहे। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं ने ठंड की परवाह किए बगैर गंगास्नान किया। राजस्थान, एमपी, गुजरात, दिल्ली व गृह राज्य के विभिन्न इलाकों से गंगास्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार की शाम से ही शुरू हो गया। पूरी रात श्रद्धालुओं के वाहन तीर्थनगरी की ओर जाते नजर आए। लहरा, कछला एवं कादरगंज गंगाघाट पर काफी श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित थी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया। वहीं पैरावनी करते हुए पूजा अर्चना की। तमाम श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करके पूजा अर्चना आयोजित की। तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा लगाई। मां गंगा व भगवान वराह के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु परिक्रमा लगा रहे थे। परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने गरीब व जरूरतमंदों का अनाज, वस्त्र आदि का दान किया। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी पर पितृ पूजन व श्राद्ध पूजा में हिस्सा लिया। तीर्थपुरोहितों ने पूजा संपन्न कराई। हरि की पौड़ी के भागीरथी गंगा घाट, लाल घाट, वराह घाट, राजा वाले घाट, श्याम वराह घाट , सोमेश्वर घाट, लक्ष्मणजी घाट, बरी वाले घाट, लठ्ठा वाले घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजा की। तीर्थपुरोहितों व ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें