फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 72 घंटे अंधकार में डूबा रहा गांव बधारी कलां

Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। विकास खंड क्षेत्र के गांव बधारी कलां में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के चलते विद्युत की आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट न मिलने से 72 घंटे तक विद्युत की आपूर्ति गांव सुचारू नहीं हो सकी। सोमवार की शाम को चार बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

गांव बधारी कलां में लोगों को तीन दिन तक बिजली की आपूर्ति नहीं मिली है। इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। तब जाकर जिम्मेदारों ने काम शुरू कराया। भिटौना फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के गांव बधारी कलां में बीते तीन दिन पूर्व में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों दाताराम, आशीष कुमार, सुरेश चंद, कैलाश चंद, संजय साहू ने बताया कि शनिवार की देररात अचानक बिजली के खंभे के पास से गुजर रही लाइन के ऊपर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगनी शुरू हो गई। नीचे खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी है।
विज्ञापन

सर्दियों का मौसम चोर भी सक्रिय हो जाते हैं और बोर्ड परीक्षाएं होने वाली हैं। इसके बाद भी गांव में तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। किसान अपनी फसल की सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार करते देखे गए। सोमवार को चार बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें